Navratri 2024
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ उनके सोलह श्रृंगार का भी बहुत महत्व है। भारतीय पंरपरा के अनुसार इस दौरान महिलाओं का भी 16 श्रृंगार करना बहुत जरूरी समझा जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर नवरात्रि में महिलाओं का 16 श्रृंगार करना क्यों जरूरी होता है।
क्या है 16 श्रृंगार
ऋग्वेद में कहा गया है कि महिलाओं का सोलह श्रृंगार करना सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, भाग्य को भी बढ़ाता है। इस पर्व पर महिलाएं मां भगवती को खुश करने के लिए ये श्रृंगार करती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से हैं ये श्रृंगार…
16 श्रृंगार में होती है ये चीजें
लाल रंग के कपड़ें
माता रानी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए कोशिश करें आप इस रंग के ही कपड़ें पहनें।
बिंदी
शादीशुदा महिलाओं को कुमकुम या सिंदूर से अपने माथे पर बिंदी लगानी चाहिए। आप चाहे तो स्टीकर वाली बिंदी भी चूज कर सकती हैं।
सिंदूर
सिंदूर तो सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सिंदूर लगाने से पति की आयु लंबी होती है।
काजल
काजल न सिर्फ आपकी आंखों की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि यह आपको बुरी नजर से बचाने में भी मदद करती है।
मेहंदी



