KANPUR NEWS : “पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र, कानपुर नगर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश एवं उत्तर प्रदेश टीबी मेल हेल्थ विजिटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर पांडे जी, चीफ फार्मासिस्ट गिरजेश पाण्डेय, वाहन चालक राजा कुशवाहा एवं डीटीसी स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। KANPUR NEWS
CJP का पोस्ट- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत मिली
यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रेरणादायक संदेश देती है। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

