Swapna Shastra : सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध है। कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है। Swapna Shastra

शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप देखने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों के संकेत भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं सपने (Dream Meaning) में सांप देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।
मिलते हैं ये संकेत
अगर आपने सपने में रंग-बिरंगे सांप देखे हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है और धन लाभ के योग बनेंगे।
सपने में सांप के दांत देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको जीवन में कोई नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सपने में सांप का डसना अशुभ संकेत माना जाता है। यह सपना किसी बीमारी की चपेट में आने का इशारा करता है और कुंडली में पितृ दोष का भी सामना करना पड़ता है।
अगर आप सपने में सांप को मार देते हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आप जीवन में जल्द ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।
इसके अलावा सपने में सफेद रंग के सांप को देखने से धन का लाभ होने वाला है। काले रंग के सांप को देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और धन की कमी हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

