Kanpur Breaking News : कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के रात 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। इससे उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर का शव ट्रक के केबिन में फंस गया। केबिन काटकर शव बाहर निकाला गया।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक सिपाही और ट्रक ड्राइवर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल सिपाही को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

