KANPUR NEWS : कानपुर के परमट प्राइमरी स्कूल में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई (SP MLA Amitabh Bajpai) ने 1 जुलाई को अखिलेश का बर्थडे मनाया था।
अगले दिन 2 जुलाई को हेड मास्टर नवीन कुमार त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया। अब हेड मास्टर ने ग्वाल टोली थाने में सपा विधायक पर FIR दर्ज करा दी। ग्वालटोली एसएचओ ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर ने आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। kanpur news
आरोप है कि सपा विधायक ने बगैर अनुमति के वहां पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। आरोप लगाया कि सपा विधायक ने बगैर कोई अनुमति लिए जबरन स्कूल में अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया और बच्चों को ड्रेस वितरित की, केक भी बांटे।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसका मलब किसी सरकारी कर्मचारी को उसका कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए उस पर हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करना है। यह कानून सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

