KANPUR NEWS : बारिश और बैराज से छोडे जा रहे पानी के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ रहा है। कटरी किनारे रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और इसके मद्देनजर प्रशासन लगातार निगरानी कर रही है।
एडीएम फाइनेंस बोले – सभी बाढ चौकियां अलर्ट मोड पर
SDM Sadar अनुभव सिंह, तहसीलदार विनय द्विवेदी ने सेना की राजपूताना राइफल्स के सदस्यों और क्षेत्रीय लेखपालों के संग बाढ की आशंका वाले क्षेत्रों को स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि बाढ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
अतीक अहमद के बेटे की मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों को बाढ़ से बचाव एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाढ़ राहत केंद्रों एवं बाढ़ चौकियों का स्थलीय सत्यापन कर उन्हें क्रियाशील कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।

