KANPUR NEWS : ‘वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स’ (WHP) संस्था द्वारा पेडियाट्रिक टीबी कैचअप ट्रेनिंग का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कैचअप ट्रेनिंग की अध्यक्षता डीटीओ डॉ सुबोध प्रकाश की उपस्थिति में कैचअप ट्रेनिंग प्रारंभ किया.
मुख्य रूप डॉ पीबी सिंह डिप्टी डीटीओ और डॉ अनुकृति मिश्रा पीडियाट्रिशियन, (जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज) , बच्चों में होने वाली टी बी के लक्षण और उपचार के बारे में बताया गया, जिसमें NTEP स्टाफ पीपीएम सुधीर ,STS महेंद्र , उत्तर प्रदेश टीबी मेल हेल्थ विजिटर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष सागर पाण्डेय , STLS दुर्गेश , धर्मेंद्र आदि लोग शामिल हुए।
ट्रेनिंग में चिकित्सा अधीक्षक,मेडिकल ऑफिसर्स,पेडारिशियन आदि ने इसमें हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद द्वारा आयोजन किया गया.
प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली TB (पीडियाट्रिक TB), के बारे में जानकारी दी और ‘प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB रेफरल QR कोड के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि QR कोड रेफरल करवाइए, ताकि बच्चों में संभावित TB (प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB) के मामलों को समय पर रेफर किया जा सके और सही समय पर उपचार दिया जा सके।

