Uttar Pradesh News: प्रतापगढ़ में शुक्रवार को SDM की बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया था।
दो फार्मासिस्ट को उसी दिन शाम तक सस्पेंड कर दिया गया। शनिवार सुबह सीएमओ के निर्देश पर दवा का गोदाम सील करने की कार्रवाई भी की गई।
लालगंज एसडीम वाचस्पति सिंह की 8 साल की बेटी को तेज बुखार था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां फार्मासिस्ट ने ग्लूकोज में पैरासिटामोल इंजेक्शन डालकर बच्ची को लगा दिया। SDM के नौकर ने इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट देखते ही एसडीएम को बताया।
एसडीएम ने डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मचारियों को भी फटकार लगाते हुए मामले की शिकायत CMO से की थी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर लालगंज क्षेत्र का का है।

