UP IAS officers Transfers : शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालौन और बहराइच के डीएम बदल दिए। कुल पांच IAS officers का स्थानांतरण कर दिया।
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया DM बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार आकांक्षा राना नगर आयुक्त, झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर भेजा गया है। बी. सूदन मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंकज वर्मा सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

