UTTAR PRADESH NEWS : कुशीनगर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में वैन सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। Kushinagar News
उसमें सवार 8 लोग अंदर ही फंस गए। धमाके जैसी आवाज हुई। ट्रेलर का केबिल टूटकर मुड़ गया। सड़क पर वैन के पार्ट्स बिखर गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ईको के गेट काटकर फंसे लोगों को निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 46 किमी दूर हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मृतकों में रामबिलास (65), उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद (40), छोटे बेटे राम मिलन (35), पोते आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथलेश गुप्ता (22) शामिल हैं।
तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी सात लोग वैन में सवार होकर देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह खत्म होने के बाद सभी देर रात अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी वैन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की जान चली गई।
ट्रेलर चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद भलुही गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जुड़े मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

