UP PCS officer transferred : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।


