KANPUR BREAKING NEWS: किदवई नगर में पत्नी से कहासुनी के बाद कानपुर देहात में तैनात सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
KANPUR NEWS : करोडों की जमीन का फर्जीवाडा करने में जेई और लिपिक दोषी
3 साल पहले की थी दूसरी शादी
लाल बंगला के परदेवनपुरवा निवासी राज बहादुर सिंह का 38 वर्षीय बेटा डॉ. संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे। डॉ. संदीप ने 3 साल पहले दूसरी शादी कंचन के साथ की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों को 6 महीने का एक बेटा है। जबकि संदीप का 4 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से 5 साल की बेटी है।
जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर की गड्ढायुक्त सडकों को ठीक कराने की तैयारी
KANPUR IGRS RANK NEWS : 75 जिलों में 71वां दर्जा
सीने में गोली मारकर की आत्महत्या
पहली पत्नी से उनकी पांच साल की एक बेटी भी है। पिता राज बहादुर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गए थे। जानकारी पर अक्सर दोनों को समझाकर शांत करा देते थे। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।
खुद को मार दी गोली…
कहासुनी के बाद रात करीब दो बजे के आसपास संदीप ने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कंचन के शोर मचाने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग आनन-फानन में उसे लेकर सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कार्यवाहक किदवई नगर थानाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया परिवार कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

