Rahul Gandhi News : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आकाशवाणी ऑफिस (Akashvani office) में जबरन घुसने के आरोप में Rahul Gandhi, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है।
9 घंटे के धरने के बाद हिरासत में लिए गए राहुल गांधी रिहा
दरअसल, मंगलवार को विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे और SIR के विरोध में चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की।
इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। इसके बाद दूसरे विपक्षी सांसद भी धरने में शामिल हो गए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में 8 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

