UTTAR PRADESH NEWS : लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा गंभीर घायल हैं। घायलों का केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, बिहार नंबर की लग्जरी बस राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी। बस में 50-60 यात्री सवार थे। सभी लोग छठ पर्व के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर हुआ।
50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है।

