KANPUR NEWS : कचहरी की मल्टीलेवल पार्किंग (multi-level parking complex) परिसर में चार स्थायी और करीब 15 अस्थायी अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर (bulldozer) चला है।
3736 बूथों की परखी जाएगी संवेदनशीलता
एडीएम सिटी के अगुवाई में प्रशासनिक और पुलिस टीम ने बडी कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिन्हें समझाकर वहां से हटा दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सोमवार को एडीएम सिटी, ACP कोतवाली, कोतवाली पुलिस फोर्स और तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
6 जिलों के DM समेत 16 IAS अफसरों के तबादले
ADM CITY सौरभ सिंह ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इसपर स्थायी और अस्थायी निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। अवैध कब्जे करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई जा रही वीआईपी रोड मल्टीलेवल पार्किंग अभी जनता के लिए खोली भी नहीं गई, उससे पहले ही उस पर कब्जे की कोशिशें शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार कचहरी कैंपस स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर में रात के अंधेरे में अवैध निर्माण कर कब्जे का खुलासा कार्यदायी संस्था जल निगम (नगरीय) की सीएंडडीएस ने किया।
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई का लेटर लिखा। लेटर में पार्किंग परिसर में अनाधिकृत कब्जे हो जाने से भविष्य में संचालन में समस्याएं आने की का जिक्र किया। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति रात के समय पार्किंग परिसर में अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रहे।
334 कार और 100 बाइक खड़ी हो सकेंगी
कचहरी परिसर में 47.83 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसमें एक साथ 334 कार और 100 बाइक खड़ी करने की व्यवस्था है। यानी कुल 434 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। पार्किंग के भूतल पर 11 दुकानें बनाई गई हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग दो गेट तैयार किए गए हैं। परिसर के चारों ओर सीसी रोड भी बनाई गई है। इसके अलावा पार्किंग की छत पर कैफेटेरिया की व्यवस्था की गई है।

