#HaryanaGovernment : ‘रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम को झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना
#HaryanaGovernment : चंडीगढ़, देश की एकता,अखण्डता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती31अक्तूबर, 2018 को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने सरदार बल्लभभाई पटेल को उचित ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31अक्तूबर, 2018 को सिरसा में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में‘रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर भी‘रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम उचित ढंग से आयोजित किये जाएंगे ताकि राज्य और समाज के प्रत्येक भाग में राष्ट्रीय एकता के संदेश का प्रचार-प्रसार हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में‘रन फॉर यूनिटी’को झण्डा दिखाकर रवाना करने वाले महानुभावों की सूची…
| महानुभाव | जिला | |
| 1 | हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री कंवरपाल | यमुनानगर |
| 2 | शिक्षामंत्री श्री राम बिलास शर्मा | गुरुग्राम |
| 3 | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ | झज्जर |
| 4 | स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज | अम्बाला |
| 5 | लोक निर्माण (भवन एवं संडकें) मंत्री राव नरबीर सिंह | रेवाड़ी |
| 6 | शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन | सोनीपत |
| 7 | परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार | पानीपत |
| 8 | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री विपुल गोयल | फरीदाबाद |
| 9 | सहकारिता राज्य मंत्री श्री मनीष ग्रोवर | रोहतक |
| 10 | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्ण कुमार | फतेहाबाद |
| 11 | खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री श्री कर्णदेव काम्बोज | करनाल |
| 12 | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा० बनवारी लाल | महेन्द्रगढ़ |
| 13 | विधायक श्री ज्ञान चन्द गुप्ता | पंचकूला |
| 14 | विधायक डा० कमल गुप्ता | हिसार |
| 15 | विधायक श्री बख्शीश सिंह | कैथल |
| 16 | विधायक श्री श्याम सिंह राणा | कुरुक्षेत्र |
| 17 | विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा | पलवल |
प्रवक्ता ने बताया कि जिला भिवानी,चरखी दादरी,जींद और मेवात में जिला उपायुक्त‘रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

