रजनीकांत-अक्षय की ‘Robot 2.0’ पहले दिन…
#Robot 2.0 का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का सफर जारी है. रजनीकांत और अक्षय कुमार की ‘2.0 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.25 करोड़ रु. का कारोबार किया था जबकि फिल्म के सभी भाषाओं के संस्करणों की ग्रॉस कमाई लगभग 100 करोड़ रु. बताई जा रही है.
फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल
- इस तरह रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन इस करिश्माई आंकड़े को छुआ. ‘2.0’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आने शुरू हो गए हैं.
- रजनीकांत का करिश्मा बरकरारा है और ‘2.0’ के डायरेक्टर शंकर ने जिस तरह से टेक्नोलॉजी का छौंक लगाया है, वह दर्शकों को पसंद भी आ रहा है.
- फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने शुरुआती रुझानों के मुताबिक ‘2.0’ के दूसरे दिन के आंकड़े रिलीज किए हैं. रमेश बाला के मुताबिक रजनीकांत और अक्षय कुमार की ‘2.0 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 19 करोड़ रु. की कमाई की है.
- इस तरह ‘2.0’ के हिंदी वर्जन ने अभी तक दो दिन में 39.25 करोड़ रु. की कमाई कर ली है.
- इस तरह शनिवार और रविवार को देखते हुए फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद की जा रही है, अगर ऐसा रहता है तो फिल्म कमाई के कई कीर्तिमान कायम कर सकती है.
रजनीकांत और अक्षय कुमार की ‘2.0’ तमिल और तेलुगु संस्करणों से भी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. यही नहीं, फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.


