Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: इस वर्ष भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन यमराज और यमुना की पूजा का भी विधान है। Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat
छठ पूजा कब है? कब दिया जाएगा सूर्य देव को संध्या अर्घ्य?
ऐसे में चलिए जानते हैं कि भाई दूज के दिन तिलक (Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat) करने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है। वहीं द्वितीया तिथि का समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होने जा रहा है। ऐस में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त (Bhai (Dooj 2025 Shubh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाला है –
आइए जानते हैं, शादी में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को क्यों पहनाते हैं जयमाला
जाने, माता निकुंभला की साधना करने वाला व्यक्ति हो जाता है अमर?
तिलक करने का शुभ मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक
यमराज और यमुना से जुड़ी है कथा
पौराणिक कथा एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। यमराज जी ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया और कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर अपनी बहन के घर गए। तब यमुना जी ने उनका बहुत अच्छे से आदर-सत्कार किया, जिससे वह काफी प्रसन्न हुए। यमराज जी को विदा करते समय यमुना ने उन्हें एक नारियल का गोला दिया। जब यमराज ने इसका कारण पूछा, तो यमुना जी ने कहा कि यह नारियल आपको हमेशा मेरी याद दिलाता रहेगा।
इसी वजह से भाई दूज पर भाई को नारियल का गोला देने की परम्परा है। इसी के साथ यमराज ने भी यमुना जी को यह वचन दिया कि, भाई दूज के दिन जो भी बहन अपने भाई को टीका लगाकर, नारियल का गोल देगी, उसे और उसके भाई को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताएगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

