BIG BREAKING NEWS : यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर प्राइवेट स्लीपर AC बस (Private AC sleeper BUS) में आग लग गई।
हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे जेवर एयरपोर्ट से 2 किमी दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी।
राज कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली से मोहबा जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक, एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास चालक को बस के इंजन की ओर आग लगने का पता चला। चालक ने बस को ओवरटेकिंग लेन से एक्सप्रेसवे किनारे सोल्डर पर खड़ा किया और आग बुझाने का प्रयास किया।
आग तेजी से फैलने पर चालक और परिचालक ने यात्रियों को बाहर निकलने के लिए शोर मचाया। अफरा-तफरी के बीच 20 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर ही फंस गए।
हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई। खिड़कियां तोड़कर 20 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद जवान बस के पीछे के हिस्से को काटकर बस के अंदर गए और एक-एक शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह जल गए थे। इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल है। 2 घंटे तक रेस्क्यू चला।
आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर
आग लगने की दो वजहें सामने आ रही हैं। पहली– बस की AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दूसरी– बस में पटाखे ले जाए जा रहे थे। इनमें विस्फोट के बाद आग लगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की स्पष्ट वजह सामने आ पाएगी।
हादसे में बस पूरी तरह जल चुकी है। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। Noida News

