Uttar Pradesh News : आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, एक बेटे और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने अपने बच्चों को एक कमरे में बंधक बना रखा था.
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का चार चैप्टर में पढें कैसा रहा कानपुर कार्यकाल
पुलिस ने करीब 8 घंटे तक आरोपी को समझाया, और बच्चों को छोड़ने की अपील की. इस दौरान उसने एक बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ATS, SOG और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारा अरविंद सिंह (42) मारा गया। Azamgarh News
आजमगढ़ SSP डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरविंद की मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था. गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा.
घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, परिवार को शक था कि आरोपी को उसके भाई सुनील की आत्मा परेशान कर रही है, इसलिए उसकी पत्नी और मां घर में पूजा करा रही थीं। इससे आरोपी नाराज था।
मंगलवार शाम 6 बजे इसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई। फिर उसने पूजा करा रहे पुजारियों से आधार कार्ड मांगा। बहस करने लगा। इसी बीच गुस्से में आरोपी भागकर कमरे में गया और लाइसेंसी राइफल लेकर आया। 2 पुजारियों और पत्नी को गोली मार दी।
इसके बाद अरविंद ने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही 6 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो वह बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। हालात बेकाबू होते देखकर SOG और ATS कमांडोज की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे घर को घेर लिया। इस दौरान पुलिस आरोपी को समझाती रही।।

