KANPUR ADMINISTRATION NEWS : प्रत्येक शहर की अलग.अलग समस्याएं होती हैं, जिनका समाधान ही समस्याओं में छिपा होता है। IGRS और सीएम डैश बोर्ड की गिरती रैंकिंग में सुधार किया जाएगा। शासन की कार्य योजनाओं को प्राथमिकता से किया जाएगा।
कुशीनगर से ‘इन मुस्कुराहटों में दर्द है..’ पंक्तियों की भावुक विदाई के बाद कानपुर पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित किया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा। सड़कों की समस्याओं का निरीक्षण कर निराकरण होगा।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।
एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
यूपी में देर रात 34 आईएएस के तबादले
नवांगत डीएम कोषागार पहुंचे और कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद डीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर
जनगणना कार्यालय में उन्होंने जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की भी जानकारी ली। इसके अलावा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों की स्थिति के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का पढें कैसा रहा कानपुर कार्यकाल
यूपी में देर रात 34 आईएएस के तबादले
उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासकीय कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
CDO अभिनव जे. जैन, आईएएस संदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, एडीएम सिटी सौरभ सिंह, एसडीएम सदर अनुभव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीएम को जिले में चल रहे प्रमुख कार्यों और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
2015 बैच के आईएएस, कानपुर नगर तीसरा जिला
महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में कानपुर नगर उनका तीसरा जिला है। इससे पहले वह संतकबीरनगर और कुशीनगर में जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक करियर में वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त एटा और बहराइच में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

