Chaitra Navratri 2026 : नवरात्र (Navratri) बहुत शुभ और कल्याणकारी पर्व माना जाता है। इस महापर्व में माता दुर्गा की पूजा नौ दिनों और नौ रातों तक की जाती है। Chaitra Navratri 2026
देवी के भक्तों के लिए यह पावन अवधि बहुत विशिष्ट है। इस दौरान साधक भाव के साथ माता रानी के लिए व्रत रखते हैं और उनकी विभिन्न तरीकों से पूजा करते हैं। यदि आप भी चैत्र नवरात्र का व्रत रखते हैं, तो आपको इसका महत्व जरूर जान लेना चाहिए।
महत्व
नवरात्र व्रत का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दौरान व्रती कुछ खाद्य पदार्थों और आदतों का त्याग करते हैं। इस उपवास से शरीर, आत्मा और मन शुद्ध होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग श्रद्धाभाव के साथ व्रत रखते हैं और इसके सभी नियमों का पालन करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। Chaitra Navratri 2026 Fasting Rules
अष्टमी-नवमी चैत्र नवरात्रि पारण कब
नवरात्रि व्रत के पारण को लेकर कंफ्यूजन का मुख्य कारण यह है कि, कुछ लोग अष्टमी तो वहीं कुछ नवमी तिथि पर व्रत का पारण करते हैं. हालांकि दोनों ही तिथियों पर नवरात्रि व्रत खोलना शुभ रहता है. इसलिए आप 26 या 27 मार्च दोनों ही दिन नवरात्रि व्रत का पारण कर सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, नवरात्रि व्रत का पारण कन्या पूजन के बाद ही खोलें. नवरात्रि व्रत पारण के दौरान सभी नियमों का पालन करें. क्योंकि एक गलती से नौ दिनों के पूजा और व्रत का फल निष्फल हो सकता है. इसलिए स्टेप-बाय-स्टेप जान लें पारण की विधि और नियम.
आप अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन कर रहे हैं तो, कंजक पूजने के बाद पारण कर सकते हैं. वहीं नवमी तिथि पर कन्या पूजा कर रहे हैं तो पूजा के बाद व्रत खोल सकते हैं.
पारण करने से पहले हवन करना भी जरूरी माना जाता है. हवन करने के बाद नौ कन्याओं को माता रानी का रूप मानकर आदरपूर्वक घर बुलाएं और हलवा-पुरी का भोजन कराकर उन्हें उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें.
कुछ लोग नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत पूरा कर दशमी तिथि को व्रत का पारण करते हैं. ऐसे लोग 27 मार्च 2026 को सुबह 10:08 बजे के बाद पारण करें.
नवरात्रि व्रत पारण में यदि किसी तरह का असमंजस रहे तो आप किसी पुरोहित, अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह, परंपरा या संकल्प अनुसार पारण कर सकते हैं.
व्रत का पारण कब करें?
नवरात्र के नौवें दिन, जिसे नवमी के नाम से जाना जाता है इस दिन लोग आम तौर पर कन्या पूजन और देवी की विशेष आराधना करके अपने व्रत का पारण करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो प्रसाद माता रानी को भोग में अर्पित किया गया हो उसे ही पारण समय के अनुसार ग्रहण करना चाहिए। इससे नवरात्र व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
नियम
नवमी के दिन पवित्र स्नान करें।
देवी दुर्गा की विधि अनुसार पूजा करें।
पारण समय के अनुसार व्रत का पारण करें।
माता रानी के प्रसाद से ही व्रत खोलें।
फल, भीगे हुए मेवे या दही जैसे आसानी से पचने वाले पदार्थों के साथ व्रत को धीरे-धीरे तोड़ें।
भारी भोजन, तले हुए भोजन या बहुत मसालेदार किसी भी चीज को खाने से बचें।
अपने शरीर की सुनें और अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे खुराक का आकार बढ़ाएं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

