राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है।
जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP spokesperson Ashutosh Ranka और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर खदेड़ दिया। उन पर पथराव भी किया गया।
CJP का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों का दौरे का प्लान है। इसी क्रम में CJP के कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। Jaipur News
जानकारी के मुताबिक लोगों ने CJP कार्यकर्ताओं को पहले बाहर निकाला। फिर CJP के विरोध में नारे लगाते हुए सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। गांव के मुख्य रास्ते को ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर रोक दिया।

