KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सदर तहसील में बीते कुछ दिनों से चल रही लेखपालों की हडताल खत्म हो गई है।
शनिवार सुबह लेखपाल जिला अध्यक्ष मोहित सचान और महामंत्री सुजीत कुशवाहा की उपस्थिति में अफसरों से मांगों के संबंध में वार्ता की गई। अफसरों ने लेखपालों की मांगों को जल्द पूरा किए जाने का लिखित आश्वासन दिया है।
तहसील अध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट SDM सदर अनुभव सिंह और तहसीलदार विनय द्विवेदी के साथ संघ की वार्ता सफल रही। संघ की सभी मांगो पर सहमति बन गई है लिखित आश्वासन दिया व सभी मांगो पर आज से ही काम किया जाएगा।
एसडीएम सदर के स्थानांतरण कराने पर डटे लेखपाल, कलमबंद कार्य बहिष्कार
लेखपाल मांगों पर अडे, एसडीएम ने जारी कर दी नोटिस
कुछ दिनों से लेखपाल की हडताल चल रही थी
पिछले कुछ दिनों से लेखपाल की हडताल चल रही थी। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर यह हडताल हो रही है। वहीं शासन स्तर से आए आदेश के बाद मजिस्ट्रेट एवं SDM अनुभव सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष और मंत्री को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में लिखा है कि लेखपाल कार्य बहिष्कार समाप्त कर सरकारी कार्यों में लौटें।
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए हड़ताल जारी रखी गई तो ”नो वर्क, नो पे”के तहत वेतन रोका जाएगा। साथ ही अवैध अनुपस्थिति को ”ब्रेक इन सर्विस” मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। जिसके बाद कुछ टकराव की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी। आलाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की ओर से वार्ता कर इसका समाधान कर दिया गया।

