Deepak jalane ke Niyam : पूजा के दौरान दीपक जलाना (Deepak jalane ke Niyam) भी एक जरूरी प्रक्रिया है। ऐसे में यदि आप रोजाना मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो इससे लक्ष्मी मां की कृपा आपके परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में इन दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
इस श्राप के कारण भगवान विष्णु ने लिया पत्थर का रूप
इस समय जलाएं दीया
शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक (Deepak) जलाने से व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैं। इससे नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही इससे राहु का दुष्प्रभाव भी कम हो सकता है। ऐसे में शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए सबसे उत्तम समय शाम के 6 से 8 बजे के बीच का माना गया है।Deepak jalane ke Niyam
यहां रखें दीया
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार शाम के समय दीपक को मुख्य द्वार पर जलाना बहुत-ही शुभ माना गया है। द्वार पर दीये को इस प्रकार रखें कि जब आप बाहर निकलें तो दीपक आपके दाहिनी ओर हो और दीए का बाती बाहर की ओर होनी चाहिए।
इसलिए स्वास्तिक के साथ लिखा जाता है शुभ-लाभ
तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय
ऐसी होनी चाहिए बाती
आप घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल या गाय के घी का दीपक जला सकते हैं। यदि आप मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जला रहे हैं, तो इसके लिए रुई के स्थान पर लाल धागे का इस्तेमाल करना ज्यादा शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी के अष्ट स्वरूपों की पूजा से मिलेगा राजसुख
इन बातों का रखें ध्यान
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए कभी भी खंडित दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना इससे अशुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।