Dhanteras 2025 : धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी (laxmi) की पूजा तो होती ही है, इस दिन शाम के समय में यमराज को दीप दान किया जाता है। इसका भी अपना एक धार्मिक महत्व है। इसे यम दीपम, यमराज के लिए दीपदान या यम का दीपक नाम से जाना जाता है। यह हर वर्ष धनतेरस के शाम के समय में जलाया जाता है। Dhanteras
आइए जानते हैं कि यमराज के लिए दीपक जलाने का मुहूर्त और महत्व क्या है?
महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है। हमेशा इस दीपक को घर के बाहर ही जलाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि दीपदान करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

