Exercise : आंखे सबसे अनमोल हैं, इससे हम दुनिया के खूबसूरत रंगों को देख सकते हैं। बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी या फिर अपनी कुछ गलतियों के कारण आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो जाती है। Exercise
आंखें कमजोर होने से देखने में परेशानी होती है और एक बार अगर यह परेशानी आनी शुरू हो जाए तो बढ़ती ही जाती है। यहां तक की चश्मा लगाने का नौबत आ जाती है। इससे बचने के लिए विटामिन ए युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज से भी आंखों का रोशनी बढ़ाई जा सकती है।exercise
आइए जानें आंखों के लिए कुछ आसान योग और Exercise
आंखों के लिए बैस्ट हैं ये एक्सरसाइज
पलके झपकाएं

कंप्यूटर पर लगातार 7-8 घंटे काम करने से आंखों की रोशनी पर इसका असर पड़ता है। इससे हम सामान्य की बजाए कम आंखें झपकते हैं, जिससे ड्रायनेस बढ़ती है और आंखों पर स्ट्रैस भी पड़ता है। काम से कुछ समय निकाल कर दिन में 3-4 बार कम से कम 3-4 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं। इससे आंखें फ्रेश हो जाएगी।
जूम इन जूम आउट

जूम इन जूम आउट पलथी लगाकर आराम से बैठ जाएं और अपने हाथ चेहरे के सामने फैलाएं। मुट्ठी बंद कर लें और अंगूठे को ऊपर की तरफ रखें। अंगूठे पर पूरी तरह से फोकस करें और धीरे-धीरे हाथ को चेहरे के पास लाएं। नजडर लगातार इसी पर टिकाई रखें। धीरे-धीरे इसे दूर ले जाएं। इसी तरह जूम इन जूम आउट एक्सरसाइज करें।
गोल-गोल घुमाएं आंखें


