Gorakhpur News : गोरखपुर में मारपीट में घायल Aam Aadmi Party (आप) के नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 5 की मौत-14 घायल
मेरीगोल्ड हॉस्पिटल डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन और आप नेता हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उनको समझाने लगे, लेकिन नहीं माने। इस पर पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजने लगी। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल की है।
यह देख आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से SHO शशिभूषण राय का सिर फट गया। तत्काल उसी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया।
PM Modi Degree News : डिग्री सार्वजनिक नहीं होगी
पुलिस ने बल का प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद आप नेता के शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

