Guru Pushya Yoga 2026 : ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति और सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माने जाने वाले पुष्य के संयोग से गुरु पुष्य योग बनता है. इसे गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग अथवा गुरुपुष्यामृत योग के नाम से भी जाना जाता है.
यह योग सभी योगों में बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. पंचांग के अनुसार आज 21 मई 2026, गुरुवार के दिन यह योग प्रात:काल 05:27 बजे से प्रारंभ होकर कल दिनांक 22 मई 2026, शुक्रवार को पूर्वाह्न 02:49 बजे तक रहेगा. आइए तमाम तरह के कार्यों के लिए अत्यंत ही शुभ माने जाने वाले गुरु पुष्य योग से जुड़े अचूक उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
धार्मिक मान्यता है कि गुरु पुष्य योग में पूजा-पाठ, स्नान, दान और खरीदारी करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में गुरु पुष्य योग के सन्दर्भ में कुछ नियम और विधि बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।Guru Pushya Yoga 2026
पूजा विधि
ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि गुरु पुष्य योग के दिन पीले रंग का वस्त्र जरूर धारण करें। साथ ही हो सके तो नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी जरूर मिला लें। स्नान-ध्यान के बाद विधिवत देवी-देवताओं की उपासना करें और दीप प्रज्वलित करें। जो लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं, वह इस दौरान व्रत का संकल्प लें। फिर प्रदोष काल में घी का दीपक जलाएं और कनक धारा यंत्र की विधि-विधान से पूजा करें। इस दौरान पीला फूल, हल्दी, धूप-दीप इत्यादि अर्पित करें। अंत में कनक धारा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। Guru Pushya Yoga 2026
नियम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गुरु पुष्य योग के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है। इस दिन को पूजा-पाठ अथवा कोई नया काम शुरू करने के लिए इस दिन को शुभ माना जाता है। लेकिन इस योग की अवधि में विवाह न करें। इसका प्रभाव पूरे वंश पर पड़ता है। Guru Pushya Yoga 2026
मिलता है लाभ
गुरु पुष्य योग को धनतेरस के समान फलदायी माना जाता है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, घर, जमीन, वाहन इत्यादि की खरीदारी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विशेष दिन पर निवेश करने से भी विशेष लाभ मिलता है। Guru Pushya Yoga 2026
गुरु पुष्य योग में करें श्री यंत्र की साधना से संवरेगी किस्मत
यदि आप इन दिनों पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं और आपको धन की कामना है तो आज आपको गुरु पुष्य योग में स्नान-ध्यान करने के बाद अपने घर के ईशान कोण में बैठकर श्री यंत्र की पूजा और श्री सूक्त का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार घर में श्री यंत्र को घर में स्थापित करने के लिए गुरु पुष्य योग अत्यंत ही शुभ माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार गुरु पुष्य योग में विधि-विधान से की गई मां लक्ष्मी की उपासना शीघ्र ही सफल होती है और व्यक्ति को धन-धान्य की मनोकामना पूरी होती है.
गुरु पुष्य योग में दान दूर होंगे बृहस्पति से जुड़े सारे दोष
यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो उसे दूर करने या फिर उससे जुड़े कष्टों से मुक्ति पाने के लिए गुरु पुष्य योग अत्यंत ही शुभ माना गया है. गुरु ग्रह के दोष को दूर करने और उसकी शुभता को पाने के लिए आज गुरु पुष्य योग में चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल आदि का दान करें.
गुरु पुष्य योग में हल्दी हर लेगी आपके सारे दुख
सनातन परंपरा में जिस हल्दी को अत्यंत ही शुभ माना गया है, उसका उपाय गुरु पुष्य योग पर शीघ्र ही फलदायी माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी की कृपा पाने के लिए आज हल्दी से एक पीले काज पर श्रीयंत्र बनाएं और उसे पीले कपड़े में लपेट कर अपने धन स्थान पर रखना चाहिए. इसी प्रकार आप हल्दी की 5 खड़ी गांठ को भी उसी पीले रंग के कपड़े में चांदी का एक सिक्का रखकर पहले भगवान विष्णु और लक्ष्मी को समर्पित करें फिर माता लक्ष्मी के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः का कम से कम एक माला जप करें. पूजा की समाप्ति के बाद पीले कपड़े की इस पोटली को बांधकर अपने धन स्थान पर रखें और प्रतिदिन धूप-दीप दिखाते रहें. मान्यता है कि पूजा के इस उपाय से घर में धन-धान्य का भंडार हमेशा भरा रहता है.

