Hartalika Teej 2026 : प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार देवों के देव महादेव और मां पार्वती को समर्पित है। Hartalika Teej 2026
क्या आपको पता है कि हरतालिका तीज व्रत क्यों किया जाता है। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इस व्रत को करने की वजह के बारे में।
हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज 2026 सोमवार, 14 सितंबर को सूर्योदय तिथि के अनुसार मनाई जाएगी, जैसा कि द्रिकपंचांग और अधिकांश पंचांगों में प्रचलित है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और पड़ोसी राज्यों के कई परिवार इसे रविवार, 13 सितंबर को मनाते हैं। दोनों ही अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार सही हैं, इसलिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप अपने परिवार के पंचांग से पुष्टि कर लें।
ये है वजह
हरतालिका तीज व्रत को विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। वहीं, कुवारी लड़कियां मनचाहे वर और जल्द विवाह के लिए व्रत करती हैं। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
इन बातों का रखें ध्यान (Hartalika Teej Vrat Niyam)
इस व्रत के दौरान काले रंग के वस्त्र भूलकर भी धारण नहीं करने चाहिए, क्योंकि पूजा-पाठ के समय काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा शृंगार में काले रंग के प्रयोग करने से बचना चाहिए।
मां पार्वती के मंत्र (Maa Parvati Mantra)
ॐ पार्वत्यै नम:
ऊं जगद्धात्र्यै नम:
ॐ जगत्प्रतिष्ठयै नम:
ॐशांतिरूपिण्यै नम:
ॐ शिवायै नम:

