HEALTH : दादी-नानी जायफल (Nutmeg) से बच्चों की मालिश करती हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। प्राचीन समय से जायफल (Nutmeg) का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
विशेषज्ञ हमेशा जायफल (Nutmeg) सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे कई बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर मोटापा और डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, जोड़ों के दर्द में भी जायफल से आराम मिलता है।
आइए, जायफल के फायदे के बारे में जानते हैं-
मोटापा में फायदेमंद
वजन घटाने (weaight loss) के लिए जायफल (Nutmeg)का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए जायफल का सेवन फायदेमंद होता है। जायफल के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी सुचारू ढंग से होने लगता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और बदहजमी की परेशानी दूर होती है।
जोड़ों के दर्द में राहत
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जायफल (Nutmeg) और सरसों के तेल को मिलाकर जोडों के दर्द पर लगाने से आराम मिलता है।
डायबिटीज में लाभकारी
एक शोध में यह बताया गया है कि जायफल (Nutmeg) रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम है। यह अग्न्याशय को सेहतमंद कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित कर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए जायफल का सेवन किया जा सकता है।
स्टोरी के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें।

