HEALTH NEWS: लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक सुचेत हो जाते हैं क्योंकि इस मौसम में स्वस्थ को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। गर्मियों में खाए जाने वाला तला-भूना खाना, अपच बदहजमी की वजह बनता है। HEALTH NEWS
ऐसे में हैल्दी और तरल चीजों का ज्यादा सेवन करना ही बेहतर विकल्प है। वहीं जो लोग अपना वजन कंट्रोल में करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह मौसम काफी बढ़िया होता है क्योंकि इस मौसम में फैट तेजी से बर्न होती है।
वजन कम करने और फैट बर्न तेजी से करता है
- आप सिर्फ जिम में एक्सरसाइज या सैर करके ही अपना वजन कंट्रोल में नहीं कर सकते बल्कि खान-पान की आदतें भी सहीं होनी चाहिए।
- पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत आवश्यक है। वहीं भोजन किस तरह से बनाकर खा रहे हैं, इस बात की ओर भी खास ध्यान देने की जरूरत है।
- भारतीय लोग खाने में अक्सर रिफायंड तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आई है कि सेहत के लिहाज से कॉकोनेट यानि नारियल तेल काफी फायदेमंद है जो वजन कम करने और फैट बर्न तेजी से करता है।
वजन कम करने कैसे मदद करता है नारियल तेल…
नारियल तेल का सेवन करने से मैटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है, जो वजन को कम करता है। स्टडी के अनुसार, नारियल तेल पेट की चर्बी को घोलता है। साथ ही नारियल तेल में बना खाना जल्दी
पच जाता है।
इस तेल में बना खाना खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन अपने आप कंट्रोल में होना शुरू हो जाता है और कैलोरी कम होने लगती है।
इस तेल में बना खाना खाने से एनर्जी का लेवल बढ़ता है जिससे फैट बर्न होने का प्रोसेस तेज हो जाता है।

