HEALTH NEWS: खाना खाते समय ठंडा पानी साथ लेकर बैठते हैं तो अपनी ये आदत तुरंत बदल डालिए। ठंडा पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है और आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इतना ही नहीं ठंडा पानी पीने से पित्ताशय को भी नुकसान पहुंचता है।
दरअसल, हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 37 डिग्री सेल्सियस होता है। यही कारण है कि हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाला पानी उपयुक्त होता है। इससे अधिक ठंडा पानी पीना हानिकारक होता है। आइए जानते हैं ज्यादा ठंडा पानी पीने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान।(HEALTH NEWS)
ठंडा पानी पीने के नुकसान(HEALTH NEWS)
कब्ज की समस्या(HEALTH NEWS)
ठंडा पानी पीने से आपकी कब्ज की समस्या और भी बढ़ सकती है। दरअसल ठंडा पानी पेट में पहुंच कर मल को कठोर बनाता है और जब आप वॉशरूम में लू के लिए जाते हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना होता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट की बड़ी आंत भी सिकुड़ जाती है जो कब्ज का मुख्य कारण है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या होती है उन्हें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
एनर्जी हो जाती है खत्म (HEALTH NEWS)
ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म स्लो काम करने लगते हैं और शरीर में ज्यादा काम करने की क्षमता नहीं रह जाती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि ठंडा पानी शरीर से फैट को रिलीज नहीं कर पाता है, जिस वजह से शरीर सुस्त रहता है और एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है।
फैट बनाता है ठंडा पानी(HEALTH NEWS)
ठंडा पानी खाने के साथ मिलकर पेट में उपस्थित एसिड के संपर्क में आता है तो यह फैट में बदल जाता है। जो कई गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है।
हार्ट अटैक का खतरा(HEALTH NEWS)
खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की आदत आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने चीन और जापान के लोगों पर इस रिसर्च को पूरा किया। चीन और जापान के लोग खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीते। ये लोग खाने के बाद गर्म चाय पीते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या ना के बराबर पाई गई।
बलगम की समस्या(HEALTH NEWS)
खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में बलगम बनाता है। इसके अलावा आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। जिसकी वजह से जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी ना पिएं।

