High Cholesterol: हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है। इसका उत्सर्जन लिवर से होता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, हाई बीपी से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। High Cholesterol
यह हार्मोन, विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के हैं। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह साबित होता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-
क्विनोआ
क्विनोआ में फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए डाइट में क्विनोआ को जरूर शामिल करें।
ग्रीन टी
हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें आवश्यक पोषक विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना ग्रीन टी जरूर पिएं।
ऑलिव ऑयल
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल का यूज करें। कई शोधों में साबित हो चुका है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में ऑलिव ऑयल कारगर साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को फौरन कम किया जा सकता है।
अलसी
आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें भी ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके लिए आप अलसी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सीफूड्स
सीफूड्स सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए साल्मन, टूना मछली और केकड़े को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

