Jyotish Tips: भारतीय परंपरा में मिट्टी से बनी चीजों का बहुत पुराने समय से प्रयोग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी की कुछ मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें कौन-सी हैं।
ज्योतिष में मिट्टी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी से बनी हुई कुछ चीजों को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। यह ग्रह सौंदर्य और धन संपत्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में मिट्टी से बनी चीजों को घर में रखने से शुक्र ग्रह शांत रहता है।
कहां रखें मिट्टी के खिलौने
घर में मिट्टी के खिलौने रखना बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ड्राइंग रूम में मिट्टी के खिलौने रखने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और धन का आगमन होता है।
मिट्टी का घड़ा
घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही नकारात्मकता दूर होती है। घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा के मध्य स्थान में पानी से भरकर मिट्टी का घड़ा रखने से शांति, समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। वहीं मिट्टी का कलश रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मिट्टी के कलश को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। मिट्टी के कलश में नारियल या चावल में भरकर रखा जाए तो धन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
मिट्टी की मूर्ति
घर के मंदिर में कई तरह की धातुओं की मूर्ति रखी जाती हैं। लेकिन इनमें से मिट्टी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मिट्टी का गमला रखने के लाभ
घर में हमेशा मिट्टी के गमले में ही पौधे लगाने चाहिए तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के गमले में लगे पौधे में हमेशा भगवान का वास बना रहता है। जिस कारण घर में बरकत आती है।
तिजोरी में रखें ये चीज
ज्यादातर घरों में पूजा के लिए मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल होता है। लेकिन मिट्टी के दीपक को तिजोरी में रखने से भी लाभ मिलते हैं। मिट्टी के दीपक में अक्षत भरकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

