KANPUR NEW CIRCLE RATE NEWS : डिफेंस कॉरिडोर की वजह से सर्किल रेट बढ़ोतरी से छूट गए नरवल तहसील के तीन गांवों (महाराजपुर, हाथीपुर और फुफुवार सुईथोक) का सर्किल रेट अब बढ़ेगा। सर्किल दरों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आज से होगी घर घर जनगणना, डीएम बोले – ‘प्रगणक को दें सही सूचना’
प्रशासन ने प्रस्तावित नई दरों पर आमजन से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यह प्रस्ताव SDM, तहसीलदार और उप निबंधक नर्वल की ओर से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है। KANPUR NEW CIRCLE RATE NEWS
ADM फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर की वजह से इन गांवों के सर्किल रेट में पिछले साल बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। इसलिए तीनों गांव के रेट को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं।
बता दें कि इन गांवों की वर्तमान सर्किल दरें 6 सितंबर 2025 को लागू की गईं थीं, जिनमें 23 जनवरी 2026 को आंशिक संशोधन किया गया था। अब दोबारा दरों की समीक्षा की जा रही है। प्रस्तावित नई सर्किल दरों पर आम लोग 22 मई से 28 मई 2026 तक अपनी आपत्तियां और सुझाव मांगे जा रहे हैं।
प्रस्ताव और संशोधित सर्किल दर सूची जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, उप जिलाधिकारी नर्वल तथा उप निबंधक नर्वल कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा संशोधित दरें एनआईसी की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। KANPUR CIRCLE RATE NEWS

