KANPUR NEWS: जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वालों चार अफसरों से शासन ने स्पष्टीकरणी तलब किया है।
इस संबंध में बीते रोज शासन का आदेश डीएम को भेजा गया। इसमें स्पष्ट बताया गया कि कुछ अधिकारी जबरन शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगा दे रहे हैं, जिससे शिकायतकर्ता अंसतुष्ट है। यह सब निगरानी सीएम कार्यालय में की जा रही है। आदेश में चार अधिकारियों की रिपोर्ट संलग्न कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
डीएम ने डीआइओएस संतोष कुमार राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेश वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, बीडीओ भीतरगांव शिवनरेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनता की शिकायत निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
IGRS शिकायतों के निस्तारण को लेकर योगी सरकार गंभीर है। शासन लगातार शिकायतों की निगरानी कर रहा है। इसको लेकर सीएम कार्यालय से भी शिकायतकर्ताओं से निस्तारण संबंधित जानकारी ली जा रही है।
लोकभवन लखनऊ से कानपुर नगर के आईजीआरएस सन्दर्भों की निस्तारण आख्या गुणवत्ताहीन पाए जाने के कारण सम्बंधित अधिकारियों के स्पष्टीकरण अविलम्ब उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। शासन ने भेजे आदेश में उन शिकायतों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है जिसके कारण जिले की फजीअत हो रही है। शासन ने आदेश में लिखा है कि शिकायताकर्ता से जब समाधान को लेकर बात की गई तो सच्चाई सामने आई। शिकायतकार्ताओं ने समस्या निस्तारण की बात गलत बताई है। IGRS

