KANPUR NEWS: बर्रा एवं गुजैनी क्षेत्र में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। नदी से सटे निचले क्षेत्र में बने लगभग 25 से 30 मकानों में जलभराव की स्थिति पाई गई है।
KANPUR NEWS : डीएम बोले- ‘जनपद में चीनी का है पर्याप्त स्टॉक
निरीक्षण के दौरान SDM ने स्थानीय लोगों से संवाद कर जलभराव की स्थिति, आवागमन तथा राहत सामग्री की आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और आवश्यकता के अनुरूप राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं एवं कीटाणुनाशक का छिड़काव कराया जाए। पेयजल एवं स्वच्छता की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए।
सूचना नहीं देने वाले निजी अस्पतालों के पंजीकरण पर होगी कार्रवाई
वर्तमान में जलभराव से प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। अधिकांश लोग अपने अन्य आवास अथवा रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं, जबकि कुछ परिवार किराये के आवास में चले गए हैं। प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए कम्पोजिट विद्यालय में राहत शिविर स्थापित कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रभावित परिवारों के बीच वितरण के लिए राहत किट की मांग भी प्रेषित कर दी गई है।
जलभराव की समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए पीओ डूडा के साथ समन्वय कर प्रभावित परिवारों की पात्रता का परीक्षण कराया जाएगा। पात्र परिवारों को चिन्हित कर नियमानुसार आवासीय योजना से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा पांडु नदी के फ्लड प्लेन क्षेत्र को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी मौजूद रहे ।
हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित

