KANPUR NRWS: अवैध कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने 25 हजार के इनामी बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक देव नगर निवासी सुमित केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। KANPUR NRWS
विधानसभा अध्यक्ष ने गुस्से में हेडफोन फेंका
एसडीएम सदर का लेखपाल का रिश्वत लेते वायरल वीडियो पर एक्शन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित लखनऊ की इदिका लैब साइसेंज से कोडीनयुकत कफ सीरप खरीदता था। इतना ही नहीं 45 से 48 रुपए की लागत का सीरप मेडिकल स्टोर संचालक नशे की लत को पूरा करने के लिए 150 से 160 रुपए में बेंचते थे।
इदिका लैब पर भी अवैध भंडारण करने के मामले में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इनामी मेडिकल स्टोर संचालक शहर के आसपास के 74 मेडिकल स्टोरों में कोडीनयुक्त कफ सीरप की थोक सप्लाई करता था। हैरान करने वाली बात ये ही है 2024 में मेडिकल स्टोर संचालक का रिटेलरशिप का लाइसेंस निलंबित हो चुका था इसके बावजूद भी वह सप्लाई कर रहा था।

