KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सदर तहसील ने राजस्व वसूली के विशेष वसूली अभियान में पहले दिन ही एक करोड रूपये से अधिक सरकारी खाते में जमा करा दिया।
Akhilesh Dubey की 500 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर
SADAR तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि विशेष वसूली अभियान में सभी नायब तहसीलदार, संग्रह अमीनों को लगाया है। पहले दिन एक करोड तेरह लाख से अधिक की वसूली की गई है।
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ SDM SADARअनुभव सिंह ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सभी मदों में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाएगी । KANPUR NEWS
राजस्व वसूली में लगातार पिछड रहे जिले की बीते रोज डीएम ने समीक्षा की। लेटलतीफी पर डीएम ने कडी नाराजगी जताई थी। अब वसूली पर प्रशासन ने एक दफा फिर से फोकस शुरू कर दिया है। एडीएम वित्त ने सभी तहसीलों को आरसी समेत जल्द राजस्व वसूली का अल्टीमेटम दिया है। सदर तहसील के अफसर और कर्मचारी विभिन्न विभाग की आरसी लेकर फील्ड पर निकले। पहले दिन विभिन्न मदों से कुल 1,13,55,644 (एक करोड़ तेरह लाख पचपन हजार छह सौ चवालीस रुपये) की वसूली कर सरकारी खाते में जमा करायी । SADAR TEHSIL
वसूली का विवरण (रुपये में):
स्टाम्प एवं पंजीकरण – 38,10,550
बैंक – 3,93,306
परिवहन – 2,19,217
खनन – 4,37,907
लेबर एवार्ड – 86,256
पारिवारिक न्यायालय – 77,500
क्लेम वसूली – 23,54,744
कुल वसूली – 1,13,55,644

