किस अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ मंच पर दिखे #ShivpalYadav
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के बैनर तले #ShivpalYadav, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भाई अबू जैश के साथ मंच साझा करते नजर आए। इस दौरान शिवपाल ने अबू के हाथों में स्मृति चिन्ह भी दिया।
अयोजित किया गया था सम्मान समारोह
दरअसल, लखनऊ के सहकारिता भवन में एक सम्मान समारोह अयोजित किया गया था, जिसमें शिवपाल सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि थे। इस दौरान डॉन अबू सलेम का भाई अबू जैश भी इस कार्यक्रम में मौजूद था। यही नहीं शिवपाल सिंह यादव ने अबू जैश को मोमेंटो और शाल देकर समानित किया।

