LUCKNOW NEWS : उत्तर प्रदेश टी.बी. मेल हेल्थ विजिटर्स संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, डॉ. पवन कुमार अरुण, नवागत अपर निदेशक/राज्य क्षय रोग अधिकारी (STO) डॉ. राजेश झा जी तथा डिप्टी STO डॉ. ऋषि सक्सेना जी से शिष्टाचार भेंट की।
KANPUR NEWS : 16 से 30 नवंबर तक स्वयं कर सकेंगे अपनी जनगणना
उत्तर प्रदेश टी.बी. मेल हेल्थ विजिटर्स संघ प्रदेश अध्यक्ष सागर पाण्डेय ने बताया कि संघ की लंबित मांगों, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त किया तथा उनके स्नेह, आशीर्वाद और सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संघ को आशा है कि अधिकारियों के मार्गदर्शन में कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

