MALA: सनातन धर्म में ईश आराधना के लिए बहुत सारी पद्धतियों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य तौर पर मंदिर दर्शन, पूजा-पाठ, आरती और मंत्र जाप शामिल हैं। MALA
तन और मन को प्रभु चरणों में एकाग्र करने के लिए मंत्रों का जाप सबसे अधिक प्रभावशाली युक्ति है। जाप में किसी भी तरह की भूल से बचने के लिए माला का प्रयोग किया जाता है। माला में लगे दानें मनका कहलाते हैं। आमतौर पर 1 माला में 108 मनके होते हैं लेकिन छोटी माला में 27 या 54 मनके होते हैं।
इस वस्तु को शिवलिंग पर चढ़ाकर अपने पर्स में रखें
इन कार्यों को अनदेखा करना बन सकता है दरिद्रता का घर
कब और कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत? कथा
माला फेरते वक्त कुछ बातों पर दें ध्यान, तभी होगा पुण्य लाभ
-
सर्वप्रथम धरती माता कोे प्रणाम करें, कुश या शुद्ध ऊनी बिछौना बिछाकर पलथी मारकर बैठें।
-
अपने शरीर को सीधा रखें, कमर झुकाएं नहीं। माला को प्रणाम कर दाहिने हाथ की उंगलियों पर अंगूठे के पोर से फेरना आरंभ करें, ध्यान रखें माला तर्जनी उंगली को स्पर्श न करे।
-
माला और नाखूनों में दूरी बनाकर रखें। माला फेरते समय अपना ध्यान ईष्ट और मंत्र पर केंद्रित रखें।
-
प्रतिदिन की जप संख्या समान अथवा बढ़ते हुए क्रम में होनी चाहिए।
-
माला जाप के बाद उसे आसन अथवा डिब्बी में सहज कर रखें।

