PM Modi visit to Kanpur : प्रधानमंत्री NARENDRA MODI के 24 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) और DGP प्रशान्त कुमार हेलीकॉप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल सीएसए ग्राउंड पहुंचे। PM Modi visit to Kanpur
Three IAS officers transferred, ध्रुव खाडिया को जौनपुर का सीडीओ बनाया
यहां उन्होंने सभा स्थल और पार्किंग को देखा। इसके बाद काफिले के साथ प्रशासनिक अमला नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचा। मुख्य सचिव ने आलाधिकारियों संग बैठक की। यहां उन्होंने गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में वॉटर कूलर और पंखों के इंतजाम का आदेश दिया। उन्होंने पीएम के प्रस्तावित रूट को सही करने और सभी अवरोध हटाए जाने को भी कहा। पार्किंग की उचित व्यवस्था हो इस संबंध में आदेश दिए हैं।
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
मुख्य सचिव और डीजीपी अफसरों संग पीएम के मेट्रो स्टेशन तक जाने के प्रस्तावित रूट को देखा। काफिले के साथ निकले अफसर मेट्रो स्टेशन पहुंचे यहां मौजूद मेट्रो के अधिकारियों से बात की। मेट्रो से कितने देर में गीतानगर स्टेशन तक पहंुचेंगे समेत अन्य जानकारी ली।
आलाधिकारियों ने पीएम मोदी के प्रस्तावित मेट्रो से बैठकर जाने वाले रूट पर मेट्रो से यात्रा की। सभी आलााधिकारी मेट्रो से गीतनगर क्रॉसिंग पहुंचे और फिर वहां से प्रस्तावित रूट से सीएसए ग्राउंड के सभा स्थल। सीएसए पहुंचकर हैलीपैड, जनसभा स्थल एवं पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश भी प्रदान किए गए, जिससे कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।
निरीक्षण के बाद सीएसए सभागार में अधिकारियों ने बैठक की इसमें उन्होंने पीएम की जनसभा के दौरान वहां वॉटर कूलर, पंखे और कूलर की व्यवस्था किए जाने का आदेश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी अधिक होने के कारण सभी आवश्यक प्रबंध पहले से तय कर लें, किसी प्रकार की कोई परेशान न हो। जनसभा में आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए और उनके खडे किए जाने की पार्किंग का स्थान पहले से तय किया जाए। वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों के पार्किंग स्थानों को भी देखा जाए। इस दौरान एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, मंडलायुक्त कानपुर के विजेयेंद्र पांडियन, आईजी रेंज कानपुर जोगेंद्र कुमार, DM जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh),अपर पुलिस आयुक्त ;कानून एवं व्यवस्था हरीश चंदर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UP IAS Transfer List: छह जिलों के डीएम बदले
कानपुर में पीएम दौरे से पहले 9 IAS officers Transfer
HIGH COURT NEWS: गृह सचिव संजय प्रसाद को अवमानना नोटिस

