Puja rituals : हिन्दू परिवारों में रोज सुबह-शाम पूजा करने का विधान है। देवी-देवताओं की पूजा से लेकर हवन या किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में दीपक आवश्यक रूप से जलाया जाता है। Puja rituals
जिस प्रकार हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के लिए भोग, पुष्प और मंत्र अलग-अलग होते हैं, ठीक उसी प्रकार दीपक जलाने का नियम भी अलग-अलग होता है। देवी-देवता के समक्ष उनकी पसंद का दीपक जाने से उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। Puja rituals
मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष घी का दीपक जलाना (Puja rituals) चाहिए। गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही इसके द्वारा घर से नकारात्मकता भी खत्म होती है। घी का दीपक वास्तु दोष समाप्त करने में भी कारगर सिद्ध होता है। इसलिए शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
शनि देव पर जलाएं ये दीपक
सरसों के तेल का दीपक शनि देव के सामने जालना शुभ माना गया है, क्योंकि शनि देव को सरसों का तेल प्रिय है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन का सभी बाधाएं दूर होती हैं और उसे हर काम में सफलता मिलती है। सरसों के तेल में दीपक की बत्ती लाल रंग के कलावे से बनने से व्यक्ति को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भैरव देवता की पूजा के लिए भी सरसों के तेल जलाना शुभ माना गया है।
चमेली के तेल का दीपक
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। चमेली के तेल का दीपक तीन कोनों में जलाना चाहिए, इससे संकट मोचन हनुमान जी का विशेष कृपा प्राप्त होती है।
राहु-केतु के प्रभाव से मिलेगी मुक्ति
रातु-केतु की शांति के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है। साथ ही तिल के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

