Uttar Pradesh News : यूपी की योगी कैबिनेट (Yogi cabinet) का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय
राजभवन में रविवार को आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय (MLA Manoj Pandey) ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों विधायक पहले राज्य मंत्री थे, अब उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
इसके बाद कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ली। चारों को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृष्णा पासवान चौथी बार विधायक हैं। राजनीति में आने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं।
शपथ के बाद अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज ने राज्यपाल और सीएम के पैर छुए। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं।
अब यूपी सरकार में YOGI को मिलाकर कुल 60 मंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था।

