Rahul Gandhi on PM Modi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ‘मेलोडी टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं.”
राहुल ने अपने X अकाउंट पर लिखा- हमारे सिर पर आर्थिक तूफान मंडरा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में कैंडी बांट रहे हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूर और छोटे दुकानदारों की आंखों में आंसू हैं, लेकिन हंस रहे हैं और रील बना रहे हैं। भाजपा के लोग इस पर ताली बजा रहे हैं। ये लीडरशिप नहीं, मजाक है। Prime Minister is distributing toffees in Italy
वहीं राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा, ‘जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।’
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है।’ राहुल लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे।

