ऐसे मना जश्न , आलिया भट्ट की बर्थडे में रणबीर कपूर
आलिया भट्ट 26 साल की हो गई हैं. आज वे अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. गुरुवार रात से ही एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी शुरू हो गई थीं. उन्होंने देर रात फैमिली और फ्रेंड्स संग बर्थडे सेलिब्रेट किया.

फोटो में वे केक काटते हुए नजर आ रही हैं.

तस्वीरों में गर्ल गैंग के साथ आलिया भट्ट. एक्ट्रेस के केक काटने और फ्रेंड्स संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. आलिया फोटो में फुल ऑन पार्टी मूड में दिख रही हैं.

आलिया भट्ट की पार्टी में रणबीर कपूर भी पहुंचे. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दिनों वे बॉलीवुड के ट्रेंडिंग कपल बने हुए हैं.

फोटो में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट. वे ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने बेटी को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. कैप्शन में लिखा- ”सूरज की दिव्य रोशनी, थोड़े-थोड़े जादू के साथ.”

बहन आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन में पूजा भट्ट भी पहुंचीं.

डायरेक्टर अयान मुखर्जी. इनकी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया काम कर रही हैं. ये एक ट्रायलॉजी मूवी है. इसमें आलिया के अपोजिट रणबीर कपूर हैं.

