जमीन बेंचने से इन्कार करने पर बेटे ने की मां हत्या
AGENCY
उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में ललियां थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी बेटे ने जमीन बेचने से इनकार करने पर अपनी मां को लाठी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.
लाठी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया
- पुलिस ने शनिवार को बताया कि बजरडीह गांव का ओम प्रकाश अपनी मां शांति देवी (57) पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था.
- लेकिन शान्ति देवी के इनकार करने पर नशे में घुत्त ओम प्रकाश उन्हें लाठी से पीटने लगा.
- पुलिस के अनुसार शोर सुनकर एकत्र हुए गांव के लोग शांति देवी को अस्पताल ले गए लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
- पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
- शांति देवी के बड़े बेटे कमलेश्वर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है.

