Stomach Gas Relief Tips : पेट में गैस (Stomach Gas) बनना यूं तो आम बात है, लेकिन बहुत से लोगों को इस परेशानी का सामना रोजाना करना पड़ता है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सीने और सिर में भी दर्द होने लगता है। अगर आपके पेट में अक्सर ज्यादा गैस बनती है, तो आपको इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। Stomach Gas Relief Tips
गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर ये गैस क्यों बनती है।(Stomach Gas Relief Tips)
मुंह से सांस लेने पर (Stomach Gas Relief Tips)
अगर आपको अक्सर गैस की समस्या होती है, तो इसके पीछे का एक कारण यह भी सकता है कि आप मुंह से सांस लेते हैं। जिसकी वजह से पेट में ज़्यादा हवा पहुंच जाती है और गैस की समस्या शुरू हो जाती है।
खराब डाइट (Stomach Gas Relief Tips)
डाइट में ज़्यादा मीठा, फाइबर और स्टार्च युक्त फूड्स को शामिल करने से पेट में ज़्यादा गैस बन सकती है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Stomach Gas Relief Tips)
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे कोक, सोडा, बियर जैसी ड्रिंक्स पेट में गैस बनाने का काम करती हैं।
कब्ज और धीमा पाचन (Stomach Gas Relief Tips)
अगर आपको पहले से ही कब्ज है और खाना धीरे पच रहा है, तो इससे अपके पेट में गैस बन सकती है।
खराब आदतें (Stomach Gas Relief Tips)
अगर आपको कैंडी या च्यूइंग गम चबाने की आदत है, तो ये आपके पेट में गैस (Stomach Gas) बनने की एक वजह हो सकती है, क्योंकि इसे चबाते वक्त आप ज्यादा हवा को निगलते हैं।
गैस की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू तरीके…(Stomach Gas Relief Tips)
नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के समय खाली पेट पिएं।
गुनगुना पानी या हर्बल टी पीने से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
काली मिर्च का सेवन करने से पेट में हाजमे की समस्या को दूर किया जा सकता है।
दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
सौंफ और एप्पल साइडर विनेगर गैस की समस्या में काफी मददगार साबित होता है।
छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिला सकता है।
पुदीने की पत्तियों को उबालकर पीने से गैस में कमी हो सकती है।

